एजेंसी न्यूज

Gurugram Shocker: पड़ोसी ने 14 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या की

गुरुग्राम में 14 वर्षीय एक किशोरी की कथित तौर पर उसके पड़ोसी ने गला रेतकर हत्या कर दी और भागने से पहले शव को अपने घर में छिपा दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Gurugram Shocker: पड़ोसी ने 14 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या की
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

गुरुग्राम, 6 फरवरी : गुरुग्राम में 14 वर्षीय एक किशोरी की कथित तौर पर उसके पड़ोसी ने गला रेतकर हत्या कर दी और भागने से पहले शव को अपने घर में छिपा दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए नाबालिग की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के साथ यहां सिलोखरा गांव की इंदिरा कॉलोनी में एक कमरे के किराए के घर में रहती थी. यह भी पढ़ें : Kandivali Rape Case: मुंबई में 4 साल की बच्ची से स्कूल के चौकीदार ने किया दुष्‍कर्म, पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर सोमवार को सेक्टर 40 थाने में आरोपी बहादुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).