देश की खबरें | गुपकर गठबंधन ने जम्मू कश्मीर में ‘ग्रेटर कश्मीर’, एनजीओ पर एनआईए की छापेमारी की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने कश्मीर में अंगेजी के अखबार ‘ग्रेटर कश्मीर’ और कुछ एनजीओ के कार्यालयों पर एनआईए के छापों की बृहस्पतिवार को तीखी निंदा की ।
श्रीनगर, 29 अक्टूबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने कश्मीर में अंगेजी के अखबार ‘ग्रेटर कश्मीर’ और कुछ एनजीओ के कार्यालयों पर एनआईए के छापों की बृहस्पतिवार को तीखी निंदा की ।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के छापे को लोगों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की तहत की गयी कार्रवाई बताते हुए पीएजीडी ने कहा कि छापे ‘गैरजरूरी’ और ‘अनुचित’ थे ।
नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत मुख्य धारा के सात दलों के गठबंधन ने कहा, ‘‘इस तरह की प्रताड़ना से लोगों के बीच अनिश्चितता, अलगाव की भावना और गहराएगी। बदले की इस तरह की कार्रवाई से परहेज करने का अनुरोध किया जाता है।’’
बहरहाल, कश्मीर एडिटर्स गिल्ड (केईजी) ने श्रीनगर प्रेस इनक्लेव में ‘ग्रेटर कश्मीर’ के परिसर पर एनआईए के छापे पर चिंता जतायी।
केईजी ने कहा, ‘‘भले ही एनआईए ने पांच घंटे के इंतजार के बाद कहा कि जीके ट्रस्ट और जीके प्रबंधन के खिलाफ छापेमारी की गयी लेकिन कंप्यूटरों की भी जांच की गयी और अधिकारी उसके हार्ड ड्राइव लेते गए। ’’
केईजी ने कहा, ‘‘राज्य और गैर सरकारी तत्वों द्वारा कश्मीर के मीडिया को निशाना बनाने, उसे कलंकित करने के प्रयास जारी हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)