दोनों देशों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने एक बयान में पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मैक्रों ने नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मदू इस्सोफोउ से फोन पर बात की और दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने ‘‘ घातक हमले की जांच के लिए उपलब्ध सभी संसाधानों के इस्तेमाल’’ पर जोर दिया।
यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.
मैक्रों और इस्सोफोउ अफ्रीकी साहेल क्षेत्र में ‘‘आतंकवादी समूहों के खिलाफ लड़ने’’ को प्रतिबद्ध हैं।
नाइजर के गृह मंत्री के सलाहकार ओमरू मोस्सा ने ‘एपी’ को बताया कि हमला कुरे में ‘जिराफ रिजर्व’ में हुआ।
यह पार्क तिलाबेरी क्षेत्र में आता है, जहां 2017 में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जिहादियों ने चार अमेरिकी सैनिकों और पांच नाइजरियनों की हत्या कर दी थी।
फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को नियामी से बाहर यात्रा करने को लेकर भी आगाह किया है, क्योंकि बोको हरम, इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी अब भी पश्चिमी अफ्रीकी देश में हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
साहेल क्षेत्र में भी आईएस और अल-कायदा से जुड़े समूह हिंसक कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY