देश की खबरें | गुजरात: चार बच्चे समेत एक ही परिवार के छह सदस्य फांसी से लटकते मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार तड़के एक खाली पड़े फ्लैट में चार बच्चे समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव छत से फांसी से लटकते मिले हैं।

जियो

अहमदाबाद, 19 जून गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार तड़के एक खाली पड़े फ्लैट में चार बच्चे समेत एक ही परिवार के छह सदस्यों के शव छत से फांसी से लटकते मिले हैं।

वटवा जीआईडीसी पुलिस थाने के निरीक्षक डीआर गोहिल ने बताया कि दो भाइयों अमरीश पटेल (42) और गौरंग पटेल (40) और उनके चार बच्चों के शव वटवा जीआईडीसी क्षेत्र में खाली पड़े फ्लैट से मिले हैं। यह फ्लैट इसी परिवार का है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन के बीच हुई झड़प में जान गंवाने वाले सिपाही राजेश ओरंग को दी गई श्रद्धांजलि : 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निरीक्षक के अनुसार दोनों भाई शहर के अन्य स्थानों पर रहते थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘17 जून को ये दोनों भाई अपने बच्चों के साथ निकले थे और अपनी पत्नियों से कहा था कि वे बाहर घूमने जा रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | चीन से टकराव के बाद लेह-लद्दाख में मुस्तैद हुई वायुसेना, IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने की समीक्षा.

उन्होंने बताया, ‘‘ जब ये सभी बृहस्पतिवार रात में भी नहीं लौटे तो दोनों की पत्नियां इस खाली पड़े फ्लैट में गईं। फ्लैट अंदर से बंद था, जिसके बाद दोनों ने मध्यरात्रि में पुलिस से संपर्क किया।’’

अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि दोनों पुरुषों ने बच्चों को बेहोशी वाली दवा मिला भोजन खिला दिया होगा और खुद को फांसी लगाने से पहले बच्चों को मार दिया होगा। पुलिस ने दो पुरुषों के शव ड्राइंग रूम से, दो बच्चियों - कीर्ति (9) और सान्वी (7) के शव रसोई घर से और 12 वर्षीय दो लड़के मयूर और ध्रुव के शव बेडरूम से बरामद किए।

इन सभी का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\