Gujarat: दीपावली की छुट्टियों के बाद सूरत लौटने वालों के लिये RT-PCR रिपोर्ट लाना अनिवार्य

गुजरात के सूरत शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के प्रयास के तहत, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटते समय लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

RT-PCR ( Photo Credits: PTI)

सूरत, 27 अक्टूबर : गुजरात के सूरत शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के प्रयास के तहत, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटते समय लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि सभी के लिए जांच अनिवार्य है, भले ही उन्होंने कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हों.

सूरत नगर निगम (एसएमसी) के अनुसार, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटने वाले स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी. यह 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिये. एसएमसी के नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप उमरीगर ने कहा, ''हम लोगों से छुट्टियों पर जाने से पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने की भी अपील करते हैं. जिन लोगों ने हाल ही में कोविड-19 जांच कराई है, उन्हें छूट दी जाएगी.'' यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल 120 और डीजल 109 रुपए के पार पहुंचा

उन्होंने कहा कि एसएमसी शहर लौटने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट की जांच के लिए हवाई अड्डे, बस स्टैंड और सड़क प्रवेश बिंदुओं पर टीमों को तैनात करेगी. अधिकारी ने कहा कि नागरिक निकाय उन लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करेगा जो पहले जांच नहीं करा पाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी