एजेंसी न्यूज

Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है।

Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया

अहमदाबाद, 7 मई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. गुजरात की सभी 25 सीट पर मतदान एक ही चरण में होना है.

मोदी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद शहर के रानिप इलाके में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर है इनकी प्रतिष्ठा

जब प्रधानमंत्री मोदी मतदान केंद्र पर पहुंचे तो केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह वहां मौजूद थे. शाह गांधीनगर सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).