जरुरी जानकारी | गुजरात स्टार्टअप के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराने वाले राज्यों में सबसे आगे

नयी दिल्ली, 11 सितंबर देश के 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में गुजरात नव उद्यमियों के लिए मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी उपलब्ध कराने के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा हैं।

यह भी पढ़े | Poonam Pandey ने अपने प्रेमी सैम बॉम्बे संग रचाई शादी, फोटोज आई सामने.

यह सर्वेक्षण उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कराया है। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले सभी राज्यों में गुजरात को इस मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य पाया गया।

इस सर्वेक्षण में असम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्य और दिल्ली को छोड़कर अन्य सभी केंद्र शासित प्रदेशों को अलग श्रेणी में रखा गया था। इस श्रेणी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यह रैंकिंग सर्वेक्षण जारी किया। यह रैकिंग राज्यों के स्टार्टअप पारिस्थितिकी के लिए की गयी पहलों के आधार पर दी गई है। इसके लिए संस्थागत समर्थन, अनुपालन सुगमता, सार्वजनिक खरीद नियमों में छूट, इंक्यूबेशन सेंटर और शुरुआती कोष उपलब्ध कराने जैसे 30 मानक रखे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)