देश की खबरें | गुजरात उच्च न्यायालय ने अवमानना मामले में वकील यतिन ओझा की माफी खारिज की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 26 अगस्त गुजरात उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक आपराधिक अवमानना मामले में गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यतिन ओझा द्वारा मांगी गई माफी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

ओझा को अदालत को "जुए का अड्डा" कहने के लिए अवमानना की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुलिस ने धुले में एबीवीपी के सदस्यों को पीटा, राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार के वाहन को रोकने की कर रहे थे कोशिश: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की खंडपीठ ने ओझा की ओर से मांगी गई "बिना शर्त माफी" को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

न्यायाधीशों ने कहा कि वे इस मामले पर आगे 17 सितंबर को सुनवाई करेंगे।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सरकार ने टूरिस्ट के जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन.

ओझा ने 6 जून को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई अपनी टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह अदालत के समक्ष माफी मांगी थी।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 16 जून को अवमानना कार्यवाही के खिलाफ दायर की गई उनकी याचिका की सुनवाई करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें उच्च न्यायालय में वापस जाना चाहिए।

गुजरात उच्च न्यायालय ने उनके माफीनामे के साथ 'वरिष्ठ अधिवक्ता' के रूप में उनके पदनाम को बहाल करने के अनुरोध को भी खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)