देश की खबरें | गुजरात: जंगल में समूह से बिछड़े शावक की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, तीन सितंबर गुजरात के अमरेली जिले में गिर के जंगलों में अपने समूह से बिछड़ा शेर का एक शावक वन कर्मियों द्वारा बचाए जाने के कुछ घंटों बाद ही मर गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

जूनागढ़ वन्यजीव क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक डी टी वासवाड़ा ने बताया कि जाफराबाद तालुका के वंध गांव में शत्रुंजी वन मंडल के कर्मचारियों को बुधवार की शाम को दो से तीन महीने का नर शावक मिला था।

वासवाड़ा ने कहा, “शावक जब हमारे कर्मचारियों को मिला तब वह बहुत कमजोर था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शावक अपने समूह से बिछड़ गया था। इसलिए उसे बचाया गया और डॉक्टर की देखरेख में रखा गया था।”

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

अधिकारी ने कहा कि शावक की जान बचाने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन वह बृहस्पतिवार की सुबह मर गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)