देश की खबरें | गुजरात: अदालत ने जमानत आदेश में संशोधन के अनुरोध वाली हार्दिक पटेल की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की जमानत की शर्त में संशोधन करने का अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया। इस शर्त के तहत अदालत की पूर्व अनुमति के बिना उनके राज्य से बाहर जाने पर रोक है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 30 जुलाई अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की जमानत की शर्त में संशोधन करने का अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया। इस शर्त के तहत अदालत की पूर्व अनुमति के बिना उनके राज्य से बाहर जाने पर रोक है।

गुजरात सरकार की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बी जे गणात्रा ने पटेल की याचिका को खारिज कर दिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली में घटे डीजल के दाम, बोले सीएम केजरीवाल, लोगों को मदद मिलेगी और इकोनॉमी भी बूस्ट होगी.

अदालत ने उस शर्त को बरकरार रखा कि कांग्रेस नेता जब भी राज्य से बाहर जाना चाहें तो वह हमेशा अदालत से संपर्क कर सकते हैं।

वर्ष 2015 में पटेल के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामले में सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने के चलते इस अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पटेल की गिरफ्तारी के बाद जनवरी में उन्हें जमानत दी गई थी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी के निजी सचिव के तौर पर हार्दिक शाह नियुक्त: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जमानत इस शर्त पर दी गई थी कि कांग्रेस नेता अदालत की पूर्व अनुमति के बिना गुजरात नहीं छोड़ेंगे।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद 26 वर्षीय पटेल ने अपनी जमानत के आदेश से शर्त हटाने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने तर्क दिया कि नई जिम्मेदारी के चलते उन्हें अक्सर राज्य से बाहर जाना पड़ेगा।

हालांकि, राज्य सरकार ने पटेल की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उनके कारण पहले ही राजद्रोह के मामले की सुनवाई में देरी हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\