देश की खबरें | गुजरात एसीबी ने 10 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में कांस्टेबल व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एक कांस्टेबल और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, दो नवंबर गुजरात के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एक कांस्टेबल और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल कनक सिंह सोलंकी और गांधीनगर में रहने वाले उसके दोस्त भरत राबड़ी को रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार का सराहनीय कदम, वन्य जीवों के लिए की जाएगी पेय जल की व्यवस्था.

उन्होंने बताया कि सोलंकी पहले एसीबी में तैनात था और अब वह दाहोद में राज्य रिजर्व पुलिस इकाई का हिस्सा है।

अधिकारी ने बताया कि 2019 में जब सोलंकी एसीबी की गांधीनगर इकाई में तैनात था तो उसने मेहसाणा में वडनगर के एक राजस्व अफसर से 10 लाख रुपये की मांग की थी। सोलंकी ने उनसे कहा था कि राजस्व अफसर के खिलाफ जांच का एक आवेदन आया है और अगर अफसर पैसे देते हैं तो वह जांच को रुकवा सकता है।

यह भी पढ़े | Bypolls 2020: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कमलनाथ को मिली राहत, चुनाव आयोग बोला- जल्दी देंगे जवाब.

एसीबी अधिकारी ने बताया कि राजस्व अफसर ने एसीबी से संपर्क किया, लेकिन उस वक्त सोलंकी के खिलाफ बिछाया गया जाल नाकाम हो गया।

उन्होंने बताया कि एसीबी की जांच में पाया गया कि सोलंकी ने अपना सिम कार्ड राबड़ी को दिया है जो सोलंकी बनकर पीड़ित को फोन कर रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि ज्यादा सबूत इकट्ठा करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सोलंकी और राबड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\