देश की खबरें | दिल्ली के सिनेमाघर में गार्ड ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक सिनेमाघर के सुरक्षा गार्ड ने रविवार को थियेटर के स्विच रूम की छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 जून मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक सिनेमाघर के सुरक्षा गार्ड ने रविवार को थियेटर के स्विच रूम की छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान संजय कुमार (23) के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था।
पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दरियागंज के आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमाघर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस को सिनेमाघर के स्विच रूम की छत से एक व्यक्ति लटकता हुआ मिला। उसकी पहचान सिनेमाघर में बतौर सुरक्षा गार्ड काम करने वाले संजय कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट: मणिपुर में भी जारी रहेगा लॉकडाउन, राज्य में 15 जुलाई तक बढ़ा प्रतिबंध.
उन्होंने बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, कुमार की आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

