जरुरी जानकारी | जीएसटीएन ने जीएसटी करदाताओं के लिये प्रणाली को और बेहतर बनाया

नयी दिल्ली, 18 अगस्त माल एवं सेवाकर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने मंगलवार को कहा कि उसने नेटवर्क में ऐसा प्रावधान किया है जिससे कि जीएसटी करदाता को उनके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के बारे में जानकारी मिल जायेगी और वह जीएसटीआर- 9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकेंगे।

अब तक जीएसटी प्रणाली में आईटीसी की गणना आपूर्तिकर्ता की बिक्री रिटर्न जीएसटीआर- 1 के आधार पर होती रही है, लेकिन बिल के स्तर पर इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी। ऐसे में करदाता आईटीसी की गणना को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

जीएसटी के समूचे कप्यूटर नेटवर्क को चलाने वाली कंपनी जीएसटीएन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि आपूर्तिकर्ता द्वारा दर्ज प्रत्येक बीजक अथवा बिल को दिखाया जायेगा और प्रत्येक बिल के सामने उसकी गणना को दिखाने की प्रणाली को नेटवर्क में विकसित कर दिया गया है।

जीएसटीएन ने जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘जीएसटीएन ने आज नेटवर्क प्रणाली में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था को चालू किया है जिसके जरिये जीएसटी करदाता को उनकी वार्षिक रिटर्न में आने वाले आईटीसी की सही स्थिति के बारे में पता चल जायेगा और इसकी मदद से वह जीएसटीआर-9 को अधिक सुविधा के साथ भर सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

वक्तव्य में कहा गया है कि इस कार्य के लिये जीएसटी पोर्टल के जीएसटीआर- 9 डैशबोर्ड में एक नई टैब ‘डानलोड अेबल-8ए डिटेल’ की शुरुआत की गई है। यह ब्योरा वित्त वर्ष 2018- 19 से उपलब्ध होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)