पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के पास ग्रेनेड से हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों ने सोमवार सुबह हमला कर दिया, जिसमें चार सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई. मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि गोलीबारी में चारों आतंकवादी भी मार गिराए गए हैं. आतंकवादियों की गोलीबारी से इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

कराची, 29 जून: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (Pakistan Stock Exchange) पर भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों ने सोमवार सुबह हमला कर दिया, जिसमें चार सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई. मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि गोलीबारी में चारों आतंकवादी भी मार गिराए गए हैं. जियो न्यूज ने खबर दी कि अज्ञात आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई और हथगोले फेंके.

पुलिस ने बताया कि सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि पांच लोग हमले में घायल हो गए. हमले में चार सुरक्षा गार्ड और पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मौत भी हो गई. पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा, “पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. वे हमारे पार्किंग क्षेत्र से घुसे और हर किसी पर गोली चला दी.”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना के मामले 2 लाख पार, अब तक 4 हजार से अधिक संक्रमितों की गई जान

आतंकवादियों की गोलीबारी से इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, "पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर किये गये हमले की कड़ी निंदा करता हूं. यह हमला आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने के लिये किया गया है. आईजी और सुरक्षा एजेंसियों को घटना को अंजाम देने वालों को जिंदा पकड़ने और उनके आकाओं को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया गया. हम सिंध की हर कीमत पर रक्षा करेंगे.’’ पुलिस और रेंजर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड