एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बडगाम में ग्रेनेड हमला : लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अल्पसंख्यकों पर 15 अगस्त को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को सोमवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

देश की खबरें | बडगाम में ग्रेनेड हमला : लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर, 22 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अल्पसंख्यकों पर 15 अगस्त को हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को सोमवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान सुहैल अहमद मलिक के रूप में हुई है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पुलिस ने अल्पसंख्यकों पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि मलिक के पास से हथगोला सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के गोपालपुरा में हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार को लश्कर के दो ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया था।

हमले में एक आम नागरिक घायल हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).