देश की खबरें | हरित पटाखों में क्यूआर कोडिंग प्रणाली होगी : कर्नाटक सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 13 नवंबर कनार्टक सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इस साल बेचे जाने वाले पटाखों में क्यूआर कोडिंग प्रणाली की एक नयी विशेषता होगी जिससे नकली उत्पाद बनाकर न बेचे जा सकें।

दीपावली के दौरान प्रदूषण से बचने के लिये हरित पटाखे बाजार में उतारे गये हैं। हानिकारक रसायनों से बने पटाखे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की श्वसन प्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं और उनके लिये घातक हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज, सीएम नीतीश कुमार ने गर्वनर फागू चौहान को सौंपा इस्तीफा.

आदेश के अनुसार हरित पटाखों के पैकेटों की पहचान सीएसआईआर—नीरी के हरे रंग के लोगो, पेसो एवं क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोडिंग प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।

इसमें कहा गया है, ''पटाखों के नकली उत्पादों से बचने के लिये इसमें क्यूआर कोडिंग प्रणाली का नया फीचर जोड़ा गया है। इससे ग्रीन पटाखों एवं परंपरागत पटाखों की पहचान करने में सुविधा होगी।''

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बटन दबाकर वर्चुअल दीपोत्सव वेब पोर्टल का किया शुभारंभ, देखें वीडियो.

पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरित पटाखों में हानिकारक रसायनिक पदार्थ नहीं होते हैं और इस कारण वायु प्रदूषण कम होता है। इसके अलावा ये पटाखे परंपरागत पटाखों से कम हानिकारक होते हैं।

सरकार ने कहा है कि हरित पटाखे 16 नवंबर तक बेचे जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)