नयी दिल्ली, 12 जून यूनान के वायुसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल थेमिस्टोकलिस बौरोलियास ने यहां भारत के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और पारस्परिक हित के मुद्दों तथा रक्षा सहयोग के मौजूदा एवं नए तरीकों पर चर्चा की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हेलेनिक वायुसेना, यूनान के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बौरोलियास ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से मुलाकात की।
एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय ने जनरल चौहान और यात्रा पर आए बौरोलियास बीच हुई बैठक की तस्वीरें ट्वीट कीं।
इसने ट्वीट किया कि उन्होंने आपसी हित के मुद्दों, रक्षा सहयोग के मौजूदा और नए तरीकों, और यूनान के भारत के जीवंत रक्षा उद्योग का लाभ उठाने के अवसरों पर चर्चा की।
सेना ने ट्वीट किया कि जनरल मनोज पांडे ने हेलेनिक वायुसेना, यूनान के जनरल स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बौरोलियास के साथ बातचीत की और पारस्परिक हित के पहलुओं पर चर्चा की।
इसने सोमवार को दोनों जनरलों के बीच मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।
भारतीय वायुसेना ने कहा कि एअर चीफ मार्शल चौधरी और लेफ्टिनेंट जनरल बौरोलियास के बीच बैठक में आपसी हित और रक्षा सहयोग के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY