एजेंसी न्यूज

Greater Noida: आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने जयपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Greater Noida: आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Representational Image

नोएडा (उप्र), 2 अप्रैल : ग्रेटर नोएडा में एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने जयपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 22 मार्च को बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर सिग्मा-चार की सोसाइटी में रहने वाले शिवांश महिंद्रा ने नाले में कूदकर खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मामला दर्ज किया था.

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में सोमवार शाम राजस्थान के जयपुर से अमित बर्मन (26) तथा संजीव बटोहिया (23) को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपियों ने 22 मार्च को शिवांश के मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किया था. इस दौरान उन्होंने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया, जिसे वायरल की धमकी देकर शिवांश से 25 हजार रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए.’’ यह भी पढ़ें : Kerala Weather: केरल के कोल्लम में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा समुद्र का पानी, कई मकान क्षतिग्रस्त- VIDEO

उन्होंने बताया कि आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे ऐसे में विवश होकर उसी रात शिवांश ने आत्महत्या का कदम उठाया.

प्रवक्ता ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की तलाश भी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).