Kerala Weather: केरल में पिछले कुछ दिनों से मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने केरल तट पर ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है. जिन लोगों के घर तटों के पास हैं, उन्हें घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. केरल के कोल्लम शहर में समुद्री लहरों के कारण पानी घरों में घुस रहा है. इससे लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह घर छोड़कर सड़क पर खाना बनाने के लिए मजबूर हो रहे हैं. वह पिछले 3 महीने से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन कुछ ठोस कदम नहीं उठा रहा है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिनके घर नष्ट हुए हैं, उन्हें घर की मरम्मत के लिए मुआवजा दिया जाए.
केरल के कोल्लम में बाढ़ जैसे हालात:
#WATCH केरल: कोल्लम में ऊंची लहरों के कारण पानी घरों के अंदर घुसने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए। (01.04)
वीडियो कोल्लम शहर का है। pic.twitter.com/t07kAe2jec
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024













QuickLY