देश की खबरें | काशी, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाए जाएंगे : कर्नाटक के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वररप्पा ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को भी ‘मुक्त’ कराने के बाद वहां पर भगवान कृष्ण और विश्वनाथ के भव्य मंदिर बनाए जाएंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच अगस्त कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वररप्पा ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को भी ‘मुक्त’ कराने के बाद वहां पर भगवान कृष्ण और विश्वनाथ के भव्य मंदिर बनाए जाएंगे ।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मेरी दृढ़ राय है कि आज नहीं तो कल मथुरा और काशी के मंदिरों को भी मुक्त कराया जाएगा और वहां पर भव्य मंदिर बनाए जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | Ram Temple Digital Billboard at New York’s Times Square: अयोध्या में भूमि पूजन के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भगवान श्री राम की भव्य तस्वीर, देखें VIDEO.

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने कहा कि हिंदू मान्यता के केंद्र अयोध्या, काशी और मथुरा एक तरह से ‘गुलामी’ के प्रतीक थे क्योंकि राम, कृष्ण और विश्वनाथ के मंदिरों को गिराया गया और मस्जिदों का निर्माण किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के बाद हम लोगों को लगा कि गुलामी के प्रतीक को मिटा दिया गया और अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का फैसला किया गया है । ’’

यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि काशी, मथुरा और अयोध्या को आस्था के केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहिए ।

उन्होंने कहा, ‘‘काशी और मथुरा में भक्ति का स्थान बनाया जाएगा। वहां भी भव्य मंदिर बनाए जाएंगे । वहां से मस्जिदों को हटाया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\