देश की खबरें | कई राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को कई राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को कई राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

मोदी बृहस्पतिवार को 70 वर्ष के हो गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: 2015 विधानसभा चुनाव के दौरान जब लालू यादव ने की थी पीएम मोदी की नकल, देखें मजेदार वीडियो.

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

बैजल ने ट्वीट किया ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 70वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़े | ICSI CSEET Results 2020 Declared: सीएसईईटी 2020 के जारी किए नतीजे, icsi.edu पर ऐसे करें चेक.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी सर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र और विश्व शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास और संकल्प सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी ने एक सुधारक के रूप में न केवल देश के विकास को एक नई दिशा दी, बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान देकर सभी को गौरवान्वित किया।’’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश प्रधानमंत्री के रूप में मोदी को पाकर सौभाग्यशाली है, जिन्होंने राष्ट्र को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की उदारता से राज्य को बहुत लाभ हुआ है।

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और संकट के समय में देश में शांति एवं समृद्धि बनाए रखने के लिए उनकी सराहना की।

देवेगौड़ा (87) ने कहा कि मोदी ने वैश्विक महामारी, आर्थिक संकट और चीन के साथ सीमा विवाद के दौरान देश को नेतृत्व प्रदान किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदयुरप्पा ने भी मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको और अधिक वर्षों तक देश की सेवा करने के लिए उत्तम स्वास्थ्य दे।

केन्द्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई सहित राज्य के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी।

तेलंगाना की राज्यपाल टी. सुंदरराजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी मोदी को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि मोदी देश के लिए बेहद अजीज हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री राव ने मोदी को एक पत्र लिख जन्मदिन की शुभकामना दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ तेंलगाना सरकार और उनके लोगों की ओर से, मै आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से आपको और अधिक वर्षों तक देश की सेवा करने का आशीर्वाद देने की कामना करता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि मोदी के जन्मदिन को भाजपा प्रत्येक वर्ष सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\