देश की खबरें | केरल और तेलंगाना के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

तिरुवनंतपुरम/हैदराबाद, 17 सितंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी।

दोनों ने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

खान ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आपको कई और वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने का आशीर्वाद मिले।’’

विजयन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।’’

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सौंदरराजन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दूरदर्शी नेता, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर लोगों का दिल जीता और भारत को गर्व महसूस कराया।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र में, माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की सरकार और जनता की ओर से, मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)