देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने लालजी टंडन के निधन पर दुख जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चेन्नई, 21 जुलाई तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टंडन का उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे।
पुरोहित ने कहा कि टंडन का निधन "भारत के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ उन्होंने वरिष्ठ नेता के देहांत पर हैरानी और दुख जताया।
राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "वह एक महान नेता, प्रभावी प्रशासक और बेहतरीन इंसान थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत, खासकर, उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।
यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में 6 महीने में 22.86 फीसद लोग प्रभावित, 77 फीसदी आबादी अभी असुरक्षित है.
उन्होंने कहा कि टंडन उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे, विधानसभा में सदन के नेता और विपक्ष के नेता रहे।
पुरोहित ने कहा, "वह लोकसभा के सक्रिय सदस्य थे। उनका निधन भारत के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।"
राज्यपाल ने टंडन के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्ति कीं और कहा कि वह ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने एक बयान में कहा, "लालजी टंडन के निधन से उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी क्षति हुई है। "
उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संप्त परिवार के साथ हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)