एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने की अनुमति दीः सामंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को घर से ही ऑनलाइन परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने की अनुमति दीः सामंत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन सितंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को घर से ही ऑनलाइन परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।

राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते बताया कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से आग्रह करेगी कि वह परीक्षाएं आयोजित करने की सितंबर अंत तक की वर्तमान समय सीमा को अक्टूबर के आखिर तक बढ़ाए।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में होटल, रेस्तरां, क्लब 9 सितंबर से शराब परोस सकेंगे: सूत्र.

उन्होंने कहा कि परीक्षा को ऐसा बनाया जाएगा ताकि अधिक कठिन ना हो।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले हफ्ते यूजीसी के दिशा-निर्देश को बरकरार रखा था और कहा था कि कोई भी राज्य और विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष/ समेस्टर के छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत नहीं कर सकता है। अदालत ने यह भी व्यवस्था दी थी कि 30 सितंबर तक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के लिए यूजीसी द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश देना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: चीन से टकराव के बीच CDS जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमारी तीनों सेना उकसावे वाली कार्रवाइयों से निपटने में सक्षम हैं.

सामंत ने कहा, " राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दे दी है। वे अपने घर से परीक्षा दे सकते हैं।"

मंत्री ने कहा, " हमारी योजना 31 अक्टूबर तक परीक्षा परिणाम जारी करने का है ताकि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बच जाए।"

सामंत ने विभाग के उपमंत्री प्राजक्त नपुरे के साथ बुधवार को राजभवन में कोश्यारी से मुलाकात कर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर परीक्षा कराने के मुद्दे पर चर्चा की थी।

मंत्री ने बताया कि उन्होंने शीर्ष अदालत के निर्देश के मुताबिक अंतिम वर्ष की परीक्षा कैसे आयोजित की जाए, इसे लेकर 13 सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की थी।

सामंत ने बताया, "हमारी योजना सितंबर में ही प्रायोगिक परीक्षा लेने की है। सारी परीक्षाएं और उनका मूल्यांकन 31 अक्टूबर से पहले पूरा हो जाएगा तथा उस समय तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। "

उन्होंने बताया, " प्रायोगिक परीक्षाएं 15 सितंबर से आयोजित होंगी। हम ये परीक्षाएं भी ऑनलाइन आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को कॉलेज नहीं जाना पड़े।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).