Ram Vilas Paswan Passes Away: राम विलास पासवान के निधन पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रकट किया
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गुरूवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
रांची, आठ अक्टूबर. केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गुरूवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास समेत तमाम लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है और कहा कि वह कुशल राजनेता थे तथा कई दशकों से संसद में रहे. उन्होंने कहा, ‘‘वह दलित एवं पिछड़ों के प्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे।’’ उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि रामविलास पासवान जी लंबे समय तक सांसद रहे। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा. यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Passes Away: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, पीएम मोदी-राहुल गांधी, राजनाथ सिंह सहित इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.
उन्होंने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. अपने शोक संदेश में केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘‘लोजपा के संस्थापक और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना.’’
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री और जननेता रामविलास पासवान जी के निधन से मर्माहत हूँ. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दे.’’
दास ने कहा कि रामविलास पासवान जी ने हमेशा वंचितों-पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है, उनके निधन से भारतीय राजनीतिक में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी का झारखंड से विशेष लगाव था। झारखंड में हमारी सरकार के दौरान केंद्र में उन्होंने अपने मंत्रालय की हर योजना का लाभ झारखंड को उपलब्ध कराने में व्यक्तिगत रूचि दिखाई. दास ने कहा, ‘‘कोरोना काल में रामविलास जी ने ‘देश में कोई गरीब भूखा ना सोए’ इस संवेदना के साथ कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने शोक संदेश में कहा,‘‘ देश के अनुभवी नेताओं में शुमार, राजनीति की लंबी पारी खेलने वाले केंद्रीय मंत्री आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से दुःखी हूँ। उनसे हमेशा आत्मीय संबंध रहे और सीखने का मौका भी मिला.’’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘स्वर्गीय पासवान दलित वंचित समाज के मसीहा थे. उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सदैव याद रखा जाएगा.
केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद 74 की वर्ष की उम्र में आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके पुत्र लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. कुछ दिनों पूर्व उनका दिल का ऑपरेशन किया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

