देश की खबरें | राज्यपाल और भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।
रांची, 10 अगस्त झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।
राज्यपाल ने फोन कर सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए जनकल्याण के कार्य करते रहने की बात कही।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जन्मदिन पर झारखण्ड समेत पूरे देश से मिल रहे आशीर्वाद, प्रेम एवं शुभकामना संदेशों से मैं अभिभूत हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पुनः आप सबका आभार। जीवन के आगामी वर्ष भी आपकी सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहूंगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)