जरुरी जानकारी | सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी, प्रसाद ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारतीयों का डेटा समाज और देश का है और सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारतीयों का डेटा समाज और देश का है और सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार एक डेटा सुरक्षा कानून ला रही है, जिसकी जांच संसद की एक चयन समिति कर रही है।

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं इस बात की वकालत कर रहा हूं कि भारतीयों का डेटा भारतीयों का है। भारतीयों का डेटा समुदाय का है, और भारतीयों का डेटा भारत की प्रभुसत्ता का है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी दशा में हम डेटा साम्राज्यवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

प्रसाद अपने स्वर्गीय पिता ठाकुर प्रसाद की स्मृति में आयोजित एक आभासी व्याख्यान में बोल रहे थे। उनके पिता पटना उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और बिहार में जनसंघ के संस्थापक थे।

आभासी व्याख्यान में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश एस एन झा, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी के प्रसाद और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य अनंत विजय सिंह भी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\