जरुरी जानकारी | सरकार 2020-21 की दूसरी छमाही में 4.34 लाख रुपये कर्ज लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार कोविड-19 संकट के बीच खर्च जरूरतों को पूरा करने के लिये चालू वित्त वर्ष की दूसरी छामही में 4.64 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार कोविड-19 संकट के बीच खर्च जरूरतों को पूरा करने के लिये चालू वित्त वर्ष की दूसरी छामही में 4.64 लाख करोड़ रुपये कर्ज लेगी।

आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष में 12 लाख करोड़ रुपये के कर्ज जुटाने के लक्ष्य पर कायम है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

उन्होंने कहा कि सरकार ने सितंबर को समाप्त पहली छमाही में 7.66 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया और शेष 4.34 लाख करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लिये जाएंगे।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 6.98 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में से 58 प्रतिशत दिनांकित प्रतिभूतियों के जरिये जुटाने का लक्ष्य रखा था। इसके विपरीत सरकार ने अप्रैल-सितंबर के दौरान 7.66 लाख करोड़ रुपये कर्ज लिये।

यह भी पढ़े | Fact Check: केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है DA कटौती की फैसला? PIB फैक्ट चेक से जानें सच्चाई.

सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जरूरी कोष को पूरा करने के लिये मई में उधार सीमा बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये कर दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 में बाजार से कुल 7.80 लाख रुपये का कर्ज लेने का लक्ष्य रखा था। यह 2019-20 में लिये गये 7.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

सरकार ने राजकोषीय को पूरा करने के लिये दिनांकित प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिलों के जरिये बाजार से कर्ज लेती है।

बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 3.5 प्रतिशत रहने का लक्ष्य रखा गया है जो पिछले वित्त वर्ष के 3.8 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\