देश की खबरें | सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के लिए बड़ी संचार प्रणाली स्थापित करेगी सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है जिसके तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के लिए एक उच्च सुरक्षायुक्त संचार नेटवर्क की स्थापना की जाएगी।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है जिसके तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना के लिए एक उच्च सुरक्षायुक्त संचार नेटवर्क की स्थापना की जाएगी।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 7,796 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
परियोजना का काम सरकारी कंपनी आईटीआई तीन साल के भीतर पूरा करेगी।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को इस बाबत अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने कहा कि परियोजना से नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षित संचार नेटवर्क स्थापित किया जा सकेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Stock Market Holiday: क्या 26 मार्च को राम नवमी पर बंद रहेंगे BSE और NSE? जानें ओपन या क्लोज रहने का अपडेट
Petrol Price Today, March 25, 2026: वैश्विक तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत, पेट्रोल की कीमतें स्थिर; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों के आज के ताज़ा रेट
Silver Rate Today, March 25, 2026: गोल्ड के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों के आज के ताज़ा रेट
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सीने में तकलीफ के बाद सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती
\