देश की खबरें | सरकार को कांग्रेस पर निशाना साधने के बजाए चीन पर पलटवार करना चाहिए : अधीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सरकार अपनी ‘रणनीतिक भूल’ को छिपाने के लिए मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधने के बजाए चीन पर पलटवार करने की तैयारी करे और गलवान घाटी में गंवा चुके क्षेत्र पर फिर से कब्जा करे ।

कोलकाता, 26 जून लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सरकार अपनी ‘रणनीतिक भूल’ को छिपाने के लिए मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधने के बजाए चीन पर पलटवार करने की तैयारी करे और गलवान घाटी में गंवा चुके क्षेत्र पर फिर से कब्जा करे ।

उन्होंने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार की ‘दुविधा’ का फायदा चीन उठा रहा है ।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: CM बी.एस.येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस पर विधायकों और मंत्रियों के साथ की बैठक: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौधरी ने भाजपा नेतृत्व को आरोप साबित करने की चुनौती दी कि कांग्रेस पार्टी ने कभी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया । उन्होंने कहा कि अगर आरोप साबित हो गए तो वह सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे ।

चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा अपनी गलतियों, हिमालय को लेकर रणनीतिक नाकामी को छिपाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है । भाजपा नेतृत्व को इतिहास के प्रति सम्मान का भाव नहीं है, वरना वे कभी ऐसा नहीं कहते कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया । ’’

यह भी पढ़े | तबलीगी गतिविधियों से जुड़े विदेशियों को काली सूची में रखने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जून को होगी सुनवाई.

उन्होंने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी के नेतृत्व में यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने ऑपरेशन मेघदूत चलाकर 1984 में सियाचिन को हासिल किया था। कांग्रेस ही थी जिसने पाकिस्तान को विभाजित कर डाला और 1971 में बांग्लादेश अस्तित्व में आया ।’’

चौधरी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेतृत्व साबित करे कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया । उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें साबित करने की चुनौती देता हूं। अगर आरोप साबित हो गए तो मैं सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा।’’

चौधरी ने आरोप लगाया कि चीन से मुकाबला करने और गंवा चुके क्षेत्र को वापस लेने के लिए मोदी सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है । उन्होंने कहा कि करो या मरो राष्ट्रीय मंत्र होना चाहिए और जवाबी पलटवार से ही चीन को सबक सिखाया जा सकता है ।

चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘करो या मरो हमारा राष्ट्रीय मंत्र है। बदले हालात में पलटवार करने की जरूरत है । हमें साबित करना है कि चीन अंतरराष्ट्रीय समस्या है, वह कभी अजेय नहीं होगा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत-चीन सीमा पर बहुत कठिन हालात हैं। चीन ने भारत के असमंजस का फायदा उठाया है। चीन पर पलटवार करना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\