एजेंसी न्यूज

सरकार ने Xiaomi को 653 करोड़ रुपये के आयात शुल्क चोरी को लेकर नोटिस दिया

चीन की फोन विनिर्माता कंपनी शाओमी की भारतीय इकाई को आयात शुल्क की कथित चोरी को लेकर 653 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.

सरकार ने Xiaomi को 653 करोड़ रुपये के आयात शुल्क चोरी को लेकर नोटिस दिया
xiaomi (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 6 जनवरी : चीन की फोन विनिर्माता कंपनी शाओमी की भारतीय इकाई को आयात शुल्क की कथित चोरी को लेकर 653 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि शाओमी इंडिया को उसके परिसरों में तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों के आधार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. शाओमी ने इस बारे में फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने जांच के दौरान पाया था कि शाओमी इंडिया और उसके अनुबंध वाली विनिर्माता कंपनियां द्वारा आयात किए गए माल के निर्धारित मूल्य में रॉयल्टी की राशि शामिल नहीं थी, जो सीमा शुल्क कानून का उल्लंघन है. मंत्रालय ने कहा कि लेनदेन मूल्य में 'रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क' नहीं जोड़कर शाओमी इंडिया सीमा शुल्क से बच रहा था. यह भी पढ़ें : इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की लाइफ, कई सालों तक नहीं खरीदना पड़ेगा नया

मंत्रालय के अनुसार, "डीआरआई की जांच पूरी होने के बाद शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत एक अप्रैल, 2017 से 30 जून, 2020 की अवधि के लिए 653 करोड़ रुपये के शुल्क की मांग और वसूली को लेकर तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2022 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).