सरकार ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की योजना की शुरू, पांच साल में 20,050 करोड़ रूपये किए जाएंगे खर्च
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अगले पांच साल में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए 20,050 करोड़ रूपये की नयी योजना शुरू की है और वह देशभर में क्रायोबैंक स्थापित करेगी. एक सरकारी बयान के अनुसार वह राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर एक वेबीनार को संबोधित कर रहे थे.
नई दिल्ली, 11 जुलाई: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अगले पांच साल में मत्स्य उत्पादन (Fish Production) बढ़ाने के लिए 20,050 करोड़ रूपये की नयी योजना शुरू की है और वह देशभर में क्रायोबैंक स्थापित करेगी.
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने मछुआरों के वास्ते मछलियों की वांछित प्रजातियों के शुक्राणुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मत्स्य क्रायोबैंक की स्थापना की भी घोषणा की. एक सरकारी बयान के अनुसार वह राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर एक वेबीनार को संबोधित कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विवादित बयान, 1947 में ही सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था
उन्होंने कहा कि नीली क्रांति की उपलब्धियों को मजबूत बनाने और नीली क्रांति से अर्थक्रांति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए अगले पांच सालों के लिए अबतक के सबसे अधिक 20,050 करोड़ रूपये के निवेश से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

