देश

'बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को बचा नहीं पाएंगी ममता बनर्जी', भाजपा नेता बोले- बंगाल में खत्म होगा 'जंगलराज'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बीच बांग्लादेशी नागरिकों से राज्य छोड़ने की चर्चाओं के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि इस राज्य से 'जंगलराज' को खत्म किया जाएगा.

'बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को बचा नहीं पाएंगी ममता बनर्जी', भाजपा नेता बोले- बंगाल में खत्म होगा 'जंगलराज'

नई दिल्ली, 21 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के बीच बांग्लादेशी नागरिकों से राज्य छोड़ने की चर्चाओं के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि इस राज्य से 'जंगलराज' को खत्म किया जाएगा. पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बंगाल में एसआईआर होगा. बंगाल में 'जंगल राज' को खत्म किया जाएगा. बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को बंगाल से निकाल दिया जाएगा. ममता बनर्जी उन्हें नहीं बचा पाएंगी. हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे."

इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर भी कटाक्ष किया. गिरिराज सिंह ने कहा, "अगर लालू यादव अपने परिवार के सदस्यों, अपनी बेटी और बहू का भी सम्मान नहीं कर सकते, तो राज्य के लोग उनका सम्मान कैसे करेंगे? इसी कारण उनकी पार्टी का सूपड़ा-साफ हुआ है."उन्होंने आगे कहा, "चाहे वह राहुल गांधी हों या तेजस्वी यादव, उन्हें यह समझना चाहिए. जिस तरह से लालू की बेटी और बहू ने मारपीट व बदसलूकी के आरोप लगाए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे बिहार की जनता का भी अपमान हुआ है." यह भी पढ़ें : अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र पूर्वोत्तर के ऊर्जा परिवहन की रीढ़, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को कर रहा मजबूत : सर्बानंद सोनोवाल

वहीं, ममता बनर्जी के एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "जिस तरह से एसआईआर को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं, इसका मूल कारण यही है कि लोग बांग्लादेश भाग रहे हैं. ममता बनर्जी पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी हैं. उन्होंने बांग्लादेशियों को यहां जगह दी. इसीलिए वह उन्हें रोकने की कोशिश कर रही हैं." भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "यह बिल्कुल साफ है कि एसआईआर से सबसे ज्यादा असर ममता बनर्जी पर पड़ेगा. ऐसा लगता है कि उन्होंने जो चुनाव जीते हैं, वे मरे हुए लोगों, घुसपैठियों और बाहर से आए लोगों के वोटों की वजह से जीते हैं. उन्होंने कभी भी सही चुनाव नहीं जीता है. इसीलिए वह इतनी परेशान हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).