देश की खबरें | सरकार हर नागरिक को कोविड-19 टीका लगाने के प्रधानमंत्री के बयान पर पलटी मार रही है : कांग्रेस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला किया कि हर व्यक्ति को काविड-19 का टीका लगाने की जरूरत नहीं है। उसने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा कि किन लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए विपक्षी दल ने कहा कि उन्होंने घोषणा की थी कि हर भारतीय को इस संक्रमण के विरूद्ध टीका लगाया जाएगा लेकिन बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में हर इंसान को टीका लगाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े | Diya Kumari Corona Positive: राजस्थान के राजसमंद से BJP सांसद दीया कुमार कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी.

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को कोविड टीका मिलेगा। लेकिन प्रधानमंत्री का बयान स्वास्थ्य मंत्रालय के यह कहने के बाद जुमला में बदल गया कि पूरे देश का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। ’’

पार्टी ने अगले ट्वीट में सवाल किया, ‘‘ क्या भारतीय लोगों को कुछ स्पष्टता मिल सकती है? जब इस जानलेवा वायरस से बचने की बात आएगी तो क्या उन्हें टीके मिलेंगे या उन्हें आत्मनिर्भर होना होगा। ’’

यह भी पढ़े | असम में कोरोना के 173 नए केस: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस ने सरकार को ‘यू टर्न’ सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हर भारतीय को कोविड-19 टीका मिलेगा लेकिन कुछ ही दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा था, ‘‘ मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की। महत्वपूर्ण यह है कि हम ऐसे वैज्ञानिक मुद्दों पर बस तथ्यात्मक सूचना के आधार पर चर्चा करें और फिर उसका विश्लेषण करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)