Sitaram Yechury ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- तालिबान के कब्जे से पहले भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने की योजना बनाने में विफल रही सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से पहले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाने में विफल रही।

सीताराम येचुरी (Photo Credits: PTI)

कोयंबटूर: माकपा (CPI(M)) महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार (Central Government) अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे से पहले भारतीय नागरिकों (Indian Citizens) को सुरक्षित बाहर निकालने की योजना बनाने में विफल रही. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने से पहले ही भारत सरकार को भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने की योजना बना लेनी चाहिए थी, क्योंकि बाद में हवाई क्षेत्र बंद हो गया.’’ Taliban: तालिबान ने अफगानिस्तान में युद्ध समाप्ति की घोषणा की

माकपा नेता ने कहा कि सरकार को भारतीय नागरिकों के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.

उधर, काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगान राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर अफगानिस्तान में स्थित भारत के राजदूत और दूतावास के करीब 120 कर्मियों को भारतीय वायुसेना के सी-17 मालवाहक विमान के जरिए काबुल से मंगलवार को स्वदेश वापस लाया गया.

अफगानिस्तान में अमेरिका समर्थित सरकार के गिर जाने और देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश से भाग जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया. तालिबान ने 11 सितंबर के हमलों के बाद अमेरिका नीत सेना के अफगानिस्तान में आने के 20 साल बाद फिर से देश पर कब्जा कर लिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत काबुल में हालात पर लगातार नजर रख रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\