देश की खबरें | सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला देवस्थानम् बोर्ड पर छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हालांकि, सरकार ने देहरादून नगर निगम तथा निरुद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए लगाई गयी पाबंदी फिलहाल जारी रखने का निर्णय किया।

जियो

हालांकि, सरकार ने देहरादून नगर निगम तथा निरुद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए लगाई गयी पाबंदी फिलहाल जारी रखने का निर्णय किया।

यहां देर रात मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के धार्मिक स्थल सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक खुले रहेंगे ।

यह भी पढ़े | अभिनेता सोनू सूद सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में सरकार ने कहा कि चारधाम देवस्थानम् बोर्ड चारों धामों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने के संबंध में जिला प्रशासन तथा हितधारकों के साथ विचार करके अपना निर्णय ले सकता है ।

सरकार ने हालांकि अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि बाहर के प्रदेशों से श्रद्धालुओं को आने की अभी अनुमति नहीं दी गयी है ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Research: आयुष मंत्रालय के सचिव ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने वाली औषधियों का ट्रायल अब तक कितना सफल.

बद्रीनाथ मंदिर से लेकर यमुनोत्री मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों के मुख्य पुजारियों और पूजा—अर्चना से जुड़े तीर्थ पुरोहितों ने सरकार को पत्र भेजकर इस विषय में अपनी आशंकाएं जताते हुए फिलहाल मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए न खोले जाने का आग्रह किया था ।

बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी तथा मंदिर में पूजा अर्चना कार्यों में लगे 24 से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन भेजकर बद्रीनाथ यात्रा को फिलहाल 30 जून तक बंद रखने का आग्रह किया था ।

बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यह आग्रह किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समय की जरूरत है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बद्रीनाथ की यात्रा फिलहाल स्थगित रखने में सभी की सुरक्षा है। '

यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित एवं मंदिर समिति भी अभी यात्रा शुरू करने के विरोध में हैं तथा उनका कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा समाप्त होने तक यात्रा शुरू करना उचित नहीं है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने कहा कि अभी यात्रा शुरू करने से पहाड़ी क्षेत्र कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ सकता है जिससे कई जीवन खतरे में पड़ जाएंगे ।

ऋषिकेश के निकट नीलकण्ठ महादेव मंदिर के महंत सुभाष पुरी ने भी कहा कि सरकार को अभी 30 जून तक तीर्थाटन शुरू नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी नहीं चाहते कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच बाहर से यात्री नीलकण्ठ आएं।

महंत ने कहा कि इस संबंध में सरकार को एक पत्र भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया गया है ।

अल्मोडा जिले के प्रसिद्ध गोलू देवता और जागेश्वर मंदिर के पुजारियों ने भी मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने के लिए अभी उचित समय नहीं बताया है ।

इस बीच, हरिद्वार में भी हर की पौड़ी तथा अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गयी है।

गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि हर की पौड़ी को सैनिटाइज (संक्रमणरोधन) किया गया है।

उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी सहित सभी नियमों का पालन कराया जाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\