जरुरी जानकारी | सरकार ने पावर ट्रिलर, इसके कलपुर्जों के आयात पर अंकुश लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने पावर ट्रिलर और उसके कलपुर्जों के आयात पर अंकुश लगाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘पावर ट्रिलर और उसके कलपुर्जों की आयात नीति को संशोधित कर मुक्त से प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’

नयी दिल्ली, 16 जुलाई सरकार ने पावर ट्रिलर और उसके कलपुर्जों के आयात पर अंकुश लगाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘‘पावर ट्रिलर और उसके कलपुर्जों की आयात नीति को संशोधित कर मुक्त से प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’

किसी उत्पाद को ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखने का अर्थ है कि आयातक को उनका आयात करने के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस लेना होगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे की येरवडा जेल से 5 कैदी फरार, अस्थायी जेल की खिड़की की सलाखें तोड़कर भागे.

ट्रेलर एक कृषि मशीन है, जिसका इस्तेमाल खेती के लिए जमीन तैयार करने के लिए किया जाता है। पावर ट्रेलर के कलपुर्जों में इंजन, ट्रांसमिशन, चेचिस और रोटावेयर शामिल हैं।

महानिदेशालय ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि आयात लाइसेंस देने के लिए प्रक्रिया तैयार की गई है।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

इसमें कहा गया है कि एक वर्ष में किसी भी फर्म/ सभी फर्मों को जारी प्राधिकरण का संचयी मूल्य उस कंपनी द्वारा पिछले वर्ष (2019-20) के दौरान आयात किए गए पावर ट्रिलर के मूल्य का 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

इसी तरह पावर ट्रिलर के कलपुर्जों के लिए भी 10 प्रतिशत की सीमा तय की गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदक को कम से कम तीन साल से इस कारोबार में होना चाहिए और उसने पिछले तीन वर्षों में कम से कम 100 पावर ट्रिलर बेचे हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\