एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सरकार का अगले 10 साल में कृषि यंत्रीकरण दोगुना करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि सरकार कृषि यंत्रीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने छोटे जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्योग जगत को इन कृषकों को छोटी मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।

जरुरी जानकारी | सरकार का अगले 10 साल में कृषि यंत्रीकरण दोगुना करने का लक्ष्य

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि सरकार कृषि यंत्रीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने छोटे जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्योग जगत को इन कृषकों को छोटी मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।

मंत्री सोमवार को ‘ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन’ की सालाना आम बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने एक बयान में कहा कि तोमर ने 10 साल में प्रति हेक्टेयर कृषि मशीनीकरण के स्तर को दोगुना करने के सरकार के लक्ष्य के बारे में बताया और कहा कि यह केवल उद्योग से समर्थन से ही संभव है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का जोर किसानों को उनकी खेती-बाड़ी के लिए बड़े आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने पर है।

उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से आग्रह किया कि वे छोटे (कम एकड़ खेत वाले) किसानों को उपयोगी छोटी मशीनें उपलब्ध कराएं। ताकि इनमें से 86 प्रतिशत किसान आसानी से मशीन प्राप्त कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

तोमर ने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पिछले छह वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किये गए विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).