देश की खबरें | मिजोरम में मनाया गया गुड फ्राइडे

आइजोल, 15 अप्रैल मिजोरम में शुक्रवार को गिरजाघरों में विशेष सेवाओं (प्रार्थना सभा) के आयोजन के साथ ही गुडफ्राइडे मनाया गया।

दो साल के अंतराल के बाद कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद राज्य में इस बार पहली बार सार्वजनिक रूप से गुडफ्राइडे मनाया गया।

आज सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान एवं बैंक बंद रहे तथा सड़कों पर भी आम दिनों की तुलना में कम ही गाड़ियां नजर आयीं।

विभिन्न ईसाई समुदायों के गिरजाघरों में विशेष सेवाओं का आयोजन हुआ।

ईसाई बहुल मिजोरम में जैखाव्म का भी गिरजाघरों में आयोजन हुआ। यह राज्य में गुडफ्राइडे का अहम हिस्सा है।

गांवों में आज सामुदायिक भोज भी आयोजित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)