देश की खबरें | सोना तस्करी मामला : स्वप्ना ने निलंबित आईएएस अधिकारी के साथ तीन बार खाड़ी देशों की यात्रा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर ने 2017- 18 के दौरान तीन बार खाड़ी देशों की यात्रा की। गिरोह के धन के लेन-देन की कड़ी का पता लगा रहे प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को यह जानकारी यहां की एक अदालत को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 17 अगस्त केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के साथ निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर ने 2017- 18 के दौरान तीन बार खाड़ी देशों की यात्रा की। गिरोह के धन के लेन-देन की कड़ी का पता लगा रहे प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को यह जानकारी यहां की एक अदालत को दी।

यह जानकारी पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दी गई। ईडी ने सुरेश, सरित पी. एस. और संदीप नायर की हिरासत खत्म होने के बाद न्यायिक रिमांड के लिए याचिका भी दायर की है।

यह भी पढ़े | Rain in Delhi: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव तो कहीं नजर आई लंबी ट्रैफिक.

तीनों पांच अगस्त से ईडी की हिरासत में थे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर से पूछताछ का जिक्र करते हुए ईडी ने कहा कि यह पता चला कि अप्रैल 2017 में सुरेश ने उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की थी।

यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: प्रसिद्ध शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज ने 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अमेरिका में हुआ निधन.

इसने बताया कि फिर अप्रैल 2018 में महिला ने ओमान की यात्रा की और शिवशंकर से मुलाकात की जो उस वक्त वहां के दौरे पर थे और खाड़ी देश से वे एक साथ भारत लौटे।

ईडी ने कहा, ‘‘यह भी पता चला कि अक्टूबर 2018 के दौरान सुरेश और शिवशंकर ने एक साथ यूएई का दौरा किया और साथ लौटे। उस दौरान केरल के मुख्यमंत्री भी राज्य में बाढ़ राहत के लिए वहां के भारतीयों से सहयोग मांगने गए यूएई गए थे।’’

अदालत ने आरेापियों को 26 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\