देश की खबरें | सोना तस्करी मामला : तय समय में आरोपपत्र दायर नहीं होने से स्वप्ना सुरेश को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को सोमवार को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी। सीमा शुल्क विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और 60 दिनों की तय सीमा के अंदर आरोपपत्र दाखिल नहीं करने के कारण उसे जमानत मिल गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, पांच अक्टूबर केरल में सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को सोमवार को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी। सीमा शुल्क विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और 60 दिनों की तय सीमा के अंदर आरोपपत्र दाखिल नहीं करने के कारण उसे जमानत मिल गई।

बहरहाल, सुरेश जेल में ही रहेगी क्योंकि सोना तस्करी के कथित तौर पर आतंकी संबंधों के मामले में वह आरोपी है जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है।

यह भी पढ़े | Rape in Gurugram: गुरुग्राम में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज.

वह धन के अवैध लेन-देन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दायर एक मामले की भी आरोपी है।

आर्थिक अपराध की विशेष अदालत ने सुरेश को जमानत दे दी क्योंकि सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने तय समय 60 दिनों के अंदर आरोपपत्र दायर नहीं किया।

यह भी पढ़े | Schools Reopening Guidelines Across India: 15 अक्‍टूबर से कैसे और किन शर्तों पर खुलेंगे स्‍कूल, यहां पढ़ें पूर्ण दिशानिर्देश.

आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के मुताबिक अपराध के अनुसार 60 से 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दायर नहीं करने पर आरोपी को जमानत दे दी जाती है।

इससे पहले मामले में रमीज और संदीप नायर सहित अन्य मुख्य आरोपियों को भी उस मामले में जमानत दे दी गई जिसकी जांच सीमा शुल्क विभाग कर रहा है।

तस्करी का मामला तब सामने आया जब सीमा (निवारक) आयुक्तालय कोच्चि ने पांच जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से आए एक राजनयिक बैग में 14.82 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट