जरुरी जानकारी | सोना 675 रुपये उछला, चांदी 1,280 रुपये चढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 675 रुपये की तेजी के साथ 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 675 रुपये की तेजी के साथ 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.
चांदी भी 1,280 रुपये के उछाल के साथ 62,496 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 61,216 रुपये प्रति किग्रा था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.80 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
यह भी पढ़े | WhatsApp OTP Scam: व्हाट्सऐप ओटीपी स्कैम क्या है? धोखेबाजों से कैसे करें खुद का बचाव.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतें 1,800 डॉलर के स्तर से ऊपर रही जिससे लाभ की स्थिति बनी रही।’’
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

