एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 258 रुपये और चांदी में 837 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 258 रुपये की तेजी के साथ 51,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 258 रुपये और चांदी में 837 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, सात सितंबर रुपये की विनिमय में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 258 रुपये की तेजी के साथ 51,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोना 51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

चांदी भी 837 रुपये बढ़कर 69,448 रुपये प्रति किलोग्राग हो गयी जो पहले 68,611 रुपये प्रति किलो बोली गयी।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की दर 21 पैसे घटकर 73.35 रुपये प्रति डॉलर (अनंतिम आंकड़ा) पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,932 डॉलर प्रति औंस और 26.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी बाजार में कारोबार न होने से सोमवार को सोने में मामूली दायरे में घट बढ़ हुई।’’

मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, सोमवार को एशियाई सत्र में सोने में अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार हुआ और कीमतों में उतार चढ़ाव कम रहा क्योंकि ‘लेबर डे’ की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).