एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 102 रुपये की तेजी, चांदी में 249 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये का मूल्य गिरने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 102 रुपये के उछाल के साथ 49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 102 रुपये की तेजी, चांदी में 249 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, सात जुलाई रुपये का मूल्य गिरने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 102 रुपये के उछाल के साथ 49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार को सोना 49,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

हालांकि, चांदी की कीमत 249 रुपये की हानि के साथ 50,573 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो सोमवार को 50,822 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (जिंस) के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में गिरावट आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 102 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में गिररावट जारी रही और मंगलवार को यह 25 पैसे टूटकर 74.93 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 18.08 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).