बेल्जियम के इस खिलाड़ी को इटली के 19 साल के यानिक सिनर ने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 6-0, 6-3 से हराया। यानिक की इस साल गोफिन के खिलाफ दूसरी जीत है। उन्होंने इस साल फरवरी में रोटरडम के हार्ड कोर्ट पर भी बेल्जियम के खिलाड़ी को हराया था।
यानिक ने पिछले साल नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतकर दिखाया था कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अगले दौर में फ्रांस के क्वालीफायर बेनजामिन बोंजी से भिड़ेंगे जिन्होंने फिनलैंड के एमिल रुसुवोरी को 6-2, 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।
यह भी पढ़े | IPL 2020: टीमें 20वें ओवर में 14.54 की औसत से बना रही हैं रन.
अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा ने इटली के आंद्रिया सेप्पी को चार सेट में 6-2, 4-6, 6-3, 6-3 से हराया
महिला वर्ग में बेलारूस की 10वीं वरीय अजारेंका ने डेंका कोविनिच को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। अजारेंका अगले दौर में वीनस वीलियम्स और अन्ना कैरोलिना शिमिदलोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता के खिलाफ खेलेंगी।
यह भी पढ़े | IPL Updates: यहां पढ़ें आईपीएल में अबतक सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाली टीमों के नाम.
अन्य मुकाबलों में यूनान की 20वीं वरीय मारिया सकारी ने आस्ट्रेलिया ने अजला टोमलानोविच को 6-0, 7-5 से हराया जबकि 27वी वरीय रूस की एकाटेरिना एलेक्सांद्रोवा ने आस्ट्रेलिया की ही मेडिसन इंग्लिस को 6-3, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स ने रूस की मार्गरीटा गैस्परयान को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY