देश की खबरें | गोवा के शादी उद्योग पर लॉकडाउन की मार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट और सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता ने गोवा में लोगों को अपनी शादियां टालने पर मजबूर कर दिया है जिससे राज्य में फोटोग्राफरों, रसोइयों और शादी हॉल के मालिकों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

जियो

पणजी, 27 मई कोरोना वायरस संकट और सामाजिक दूरी बनाए रखने की आवश्यकता ने गोवा में लोगों को अपनी शादियां टालने पर मजबूर कर दिया है जिससे राज्य में फोटोग्राफरों, रसोइयों और शादी हॉल के मालिकों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

राज्य में ईसाई शादियों के लिए अप्रैल और मई सबसे व्यस्त समय होता है लेकिन इस साल ये दोनों महीने फीके बीते हैं।

यह भी पढ़े | तेजस्वी यादव का आरोप- बिहार में कानून व्यवस्था बद से बदतर हुई : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गोवा की आबादी का करीब 30 प्रतिशत ईसाई धर्म के लोग आम तौर पर इन दो महीनों में गिरजाघरों में शादियां करते हैं जिसके बाद वे शादी हॉल और अन्य स्थानों पर पार्टियों का आयोजन करते हैं

इस बार ऐसे कोई समारोह नहीं हो रहे हैं जिससे राज्य का शादी उद्योग बुरी तरह प्रभावित है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: दिल्ली पर मंडराया खतरा, राजस्‍थान से आ सकती है आफत, अलर्ट पर प्रशासन.

दक्षिण गोवा जिले के एक वेडिंग फोटोग्राफर एंजेलो रेबेलो ने कहा, ‘‘ईस्टर के बाद राज्य में शादियों का सीजन शुरू होता है और मई अंत तक चलता है।’’

इस साल भी रेबेलो के पास अप्रैल और मई महीने के लिए अग्रिम बुकिंग थी लेकिन लॉकडाउन के बाद सभी समारोह स्थगित कर दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ली अग्रिम राशियां लौटा दी हैं। लोगों ने समारोहों को टाल दिया है।’’

लॉकडाउन के कारण राज्य में विवाह स्थलों के मालिक भी बुरी तरह प्रभावित हैं।

मडगांव शहर के समीप दक्षिण गोवा के सबसे मशहूर शादी स्थल ‘जोमित्रा वुड्स’ का प्रबंधन देखने वाली आजमी डियास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से उनके यहां होने वाले कम से कम 25 शादी समारोहों को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये समारोह अब बाद में होंगे लेकिन हमें अपने कर्मचारियों को वेतन देना पड़ेगा। यह पूरी तरह नुकसान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\