देश की खबरें | गोवा : केंद्रीय मंत्री नाइक को अस्पताल के जनरल वार्ड में स्थानांतरित किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद गोवा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को मंगलवार को कोविड-19 वार्ड से स्थानांतरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पणजी, एक सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद गोवा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को मंगलवार को कोविड-19 वार्ड से स्थानांतरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि 67 वर्षीय नाइक का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया, जिसमें मामूली संक्रमण सामने आने के बाद उन्हें अस्पताल के जनरल वार्ड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद की स्वास्थ्य हालात को लेकर नयी दिल्ली के एम्स के विशेषज्ञों से परामर्श किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने सलाह दी कि मंत्री को कोविड-19 वार्ड से स्थानांतरित करके जनरल वार्ड में भेजा जा सकता है।
यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.
नाइक को 12 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद एम्स के डॉक्टरों का दल अस्पताल पहुंचा था।
पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में सुधार हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

