देश की खबरें | गोवा आप के संयोजक एल्विस गोम्स ने पद छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) गोवा के संयोजक एल्विस गोम्स ने शुक्रवार को पद छोड़ते हुए का किया कि वह भाजपा शासित राज्य में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 18 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) गोवा के संयोजक एल्विस गोम्स ने शुक्रवार को पद छोड़ते हुए का किया कि वह भाजपा शासित राज्य में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

गोम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में पद से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि उनके सहयोगी और वरिष्ठ नेता राहुल महाम्ब्रे को अगली घोषणा तक गोवा इकाई के संयोजक के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन, दुष्यंत चौटाला पर बढ़ रहा है दबाव, कांग्रेस ने कही ये बात.

पूर्व नौकरशाह 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आप की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

पार्टी ने तब 40 विधानसभा सीटों में से 39 पर चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020 : सिंधिया की होम पिच ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया जोर, बीजेपी भी लगा रही है ताकत.

उन्होंने कहा कि आप की गोवा इकाई के संयोजक का पद छोड़ने के मेरे फैसले के बारे में किसी को भी कोई कयास नहीं लगाना चाहिए। मैंने पार्टी के हित में फैसला लिया है क्योंकि मैं जमीनी स्तर पर काम करना चाहता हू।

गोम्स ने दावा किया कि आप गोवा के लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर प्रमोद सावंत सरकार की ‘विफलता’ देखी जा रही है।

गोम्स ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने और मरीजों के समुचित इलाज के लिए भाजपा सरकार की ‘विफलता’ ने शासन करने की क्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

कोविड-19 अस्पतालों में पर्याप्त बेड नहीं हैं। वहीं कोविड-19 सुविधाओं वाले निजी अस्पताल भरे हुए हैं।

उन्होंने निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\