एजेंसी न्यूज

जीएमआर को यूडीएफ बढ़ाने की अनुमति, हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान होगी महंगी

हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अप्रैल 2022 से क्रमिक रूप से उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) बढ़ाने की इजाजत दी है.

जीएमआर को यूडीएफ बढ़ाने की अनुमति, हैदराबाद हवाई अड्डे से उड़ान होगी महंगी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: Wikimedia Commons)

हैदराबाद, 1 अक्टूबर : हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अप्रैल 2022 से क्रमिक रूप से उपयोगकर्ता विकास शुल्क (यूडीएफ) बढ़ाने की इजाजत दी है. जीएमआर यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन करती है.

जीएचआईएएल के एक प्रस्ताव पर एईआरए ने तीसरी नियंत्रण अवधि (अप्रैल 2021 से मार्च 2026) के लिए टैरिफ संशोधन पर ये आदेश जारी किए, जिसे उसकी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. नियामक के आदेश के अनुसार हवाईअड्डा संचालक को एक अप्रैल 2022 से घरेलू यात्रियों के लिए यूडीएफ को मौजूदा 281 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये करने और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 393 रुपये से 700 रुपये करने की अनुमति दी गई है. यह भी पढ़ें : Manish Gupta Murder Case: आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अखिलेश ने उठाये सवाल

इसी तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुल्क को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाकर क्रमश: 750 रुपये और 1500 रुपये कर दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).