देश की खबरें | जीएमसी का स्वच्छता सुपरवाइजर रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 11 दिसंबर जम्मू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) अस्पताल के स्वच्छता सुपरवाइजर को जांच समिति द्वारा रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुर्दाघर में आरोपी द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच के लिए जम्मू के संबद्ध अस्पतालों के प्रशासक नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के हरदोई में बेटे ने पिता की उंगलियों को दांतों से चबाया और पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या.

अधिकारियों ने बताया कि समिति द्वारा रिश्वत लेने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने के बाद राजकीय अस्पताल के प्रधानाचार्य शशि सुधन शर्मा ने तत्काल प्रभाव से स्वच्छता सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि समिति ने पाया कि आरोपी अधिकारी उस घटना के समय मुर्दाघर में मौजूद था।

यह भी पढ़े | कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार का एक और सरहानीय कदम, उज्बेकिस्तान के साथ बढ़ाये व्यापारिक संबंध, किसानों को होगा फायदा.

अधिकारियों ने बताया कि समिति ने पाया कि अधिकारी की कुछ बाहरी लोगों के साथ साठगांठ है और वह अनैतिक कार्यों में लिप्त है जिससे मरीजों को परेशानी हुई व संस्थान का नाम खराब हुआ।

प्राथमिक जांच को गंभीरता से लेते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने मामले को प्रशासनिक विभाग को सौंपने की अनुशंसा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)